World Emoji Day:- भारत में कोनसा Emoji ज्यादा फेमस है।

इस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं भारतीय, जानें क्या है इसका इतिहास




    हर साल दुनियाभर में 17 जुलाई को इमोजी डे मनाया जाता है। साल 2014 से ही इमोजी डे मनाया जा रहा है। आज के वक्त में Text Message में इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। शायद ही ऐसा कोई होगा जो चैटिंग के दौरान एक-दूसरे को इमोजी न भेजता हो। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इमोजी के जरिए लोग अपनी भावनाओं को आसानी से समझा पाते हैं। रोने से लेकर गुस्सा और बुखार सब एक इमोजी के जरिए समझाया जा सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अपनी सारी भावनाओं को एक इमोजी के जरिए चंद सेकेंड में उस तक पहुंचा सकते हैं।

कीस ने पहला Emoji बनाया था:-

   मेरीका में जन्मे हार्वी ने जब Smily Face को जब तैयार किया था, तब उन्हें पता भी नहीं था कि यह लोगों के बीच इतना ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा। उन्होंने कभी इसे पेटेंट भी नहीं करवाया था। हार्वी 1963 में एक Advertising और पीआर एजेंसी चलाते थे। इसी दौरान स्टेट म्युचुअल लाइफ एश्योरेंस कंपनी ऑफ अमेरिका उनके सामने अपनी एक परेशानी लेकर पहुंची। उस दौरान इस कंपनी ने किसी दूसरी कंपनी के साथ विलय कर लिया था। इससे कंपनी के कर्मचारी बेहद नाराज थे। हार्वी ने इस समस्या का समाधान करने के लिए ‘स्माइली फेस’ तैयार किया। उन्हें इसे तैयार करने के लिए 45 डॉलर मिले।

रूठे कर्मचारियों को मनाने के लिए हुआ था इसका पहली बार इस्तेमाल:-

   पीले रंग का ये हंसता चेहरा रूठे कर्मचारियों को मनाने के लिए बनाया गया था। इस स्माइली फेस को इतना पसंद किया गया कि देखते ही देखते यह पूरी दुनिया में छा गया। साल 1971 में 5 करोड़ स्माइली फेस बटन छपे और बेचे गए। 1999 में यूएस पोस्टल सर्विस डिपार्टमेंट ने स्माइली फेस स्टांप जारी किया था। आज टी शर्ट से लेकर बॉल बैडशीट, कुशन कवर हर चीज में स्माइली छापी नजर आती है। लोगो के दिल में इसकी खास जगह है।

भारतीय किस इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं:-

   भारतीय सबसे ज्यादा 'खुशी के आंसू' और 'ब्लोइंग अ किस' इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इस बात की तस्दीक एक रिपोर्ट में की गई है। इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इमोजी डे से ठीक एक दिन पहले टेक कंपनी बोबल एआई ने जारी किया था। दरअसल, इमोजी ने भावनाओं के संप्रषण को इतना आसान कर दिया है कि शब्दों की जरूरत ही एक तरह से कम हो गई है। 

उम्मीद करता हूँ की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया होगा तो आप हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों को शेयर जरूर कर दीजियेगा।

                    धन्यवाद......

Post a Comment

1 Comments